फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jo-Jo and Johnny stolen in vrindawan Saint Premanand laugh artist in search of them

UP: संत प्रेमानंद को हंसाने वाले जो-जो और जॉनी हुए चोरी, तलाश में भटक रहा कलाकार; SP का आदेश छू लेगा दिल

Fri, 05 Jun 2026 08:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: विकास कुमार Updated Fri, 05 Jun 2026 08:49 PM IST
सार

जयपुर निवासी कलाकार राहुल मिश्रा अपने साथियों के साथ वृंदावन में परिक्रमा करने आए थे। परिक्रमा के बाद वे प्रेम मंदिर के निकट स्थित सुखधाम गेस्ट हाउस में कमरा देखने पहुंचे। इस दौरान उनका सामान ई-रिक्शा में रखा हुआ था। वह आश्रम के अंदर बात करने के लिए गए थे लेकिन लौटकर आए तो ई रिक्शा चालक वहां से गायब हो गया था। 

विज्ञापन
Jo-Jo and Johnny stolen in vrindawan Saint Premanand laugh artist in search of them
जो-जो और जॉनी हो गए चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले जो-जो और जॉनी वृंदावन में चोरी हो गए। ई-रिक्शा चालक उन्हें लेकर फरार हो गया। कलाकार अब उनकी तलाश में भटक रहा है। कलाकार ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील की और कहा कि वह दोनों की उनकी जान हैं, जो कोई भी उन्हें ले गया है, कृपया वापस कर दे। उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की है। पुलिस अब ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

सारा सामान लेकर चालाक फरार
जयपुर निवासी कलाकार राहुल मिश्रा अपने साथियों के साथ वृंदावन में परिक्रमा करने आए थे। परिक्रमा के बाद वे प्रेम मंदिर के निकट स्थित सुखधाम गेस्ट हाउस में कमरा देखने पहुंचे। इस दौरान उनका सामान ई-रिक्शा में रखा हुआ था। वह आश्रम के अंदर बात करने के लिए गए थे लेकिन लौटकर आए तो ई रिक्शा चालक वहां से गायब हो गया था। वह उनका पूरा सामान लेकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही मदद
पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए बैग में उनके दो प्रमुख शो-पात्र जोजो और जॉनी भी थे, जिनके साथ वह देश के विभिन्न राज्यों में मंचीय प्रस्तुतियां दे चुके हैं। संत प्रेमानंद महाराज को इन्हीं जो-जो और जॉनी ने हंसाया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुई थी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस को इस मामले में निर्देश दिए गए हैं कि वह कलाकार के शो पात्रों का तलाशने में मदद करें। सीसी कैमरे और फुटेज से चालक की तलाश कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed