फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jhilamilaenge yamuna ke ghaat

देव दीपावली पर झिलमिलाएंगे यमुना के घाट

Sun, 10 Nov 2019 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
jhilamilaenge yamuna ke ghaat
मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा की शाम देव दीपावली पर इस बार भी यमुना के घाट झिलमिलाते नजर आएंगे। 12 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक और सामाजिक, धार्मिक संगठनों के स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परंपरागत तौर पर यमुना जी के तट पर इस बार भी देव दीपावली मनाई जाएगी। इस अवसर पर घाटों को दीपकों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

देव दीपावली को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई बैठक हो चुकी हैं। खुद डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बैठकों की अध्यक्षता करते हुए देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को इस आयोजन से जोड़ने का काम किया। इसमें अन्य धर्मों के लोगों को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

रविवार को मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में भी इसे लेकर बैठक आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी महेंद्र दत्त आचार्य ने बताया कि महर्षि वेदव्यास की साधनास्थली कृष्ण गंगा घाट से श्री ध्रुव महाराज की तपस्थली ध्रुवघाट तक यमुना जी के सभी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सायं 5 बजे से देव दीपावली महोत्सव के आयोजन होगा। महामंत्री आचार्य ब्रजेंद्र नागर ने बताया गया कि चार महीने तक ब्रज मंडल में तेतीस करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इस अवसर पर महोत्सव समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष जयंतीप्रसाद अग्रवाल, कमलेश अरोड़ा, महावीर मित्तल, आचार्य रमाकांत गोस्वामी, बनवारी लाल गर्ग, महामत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, मंत्री विजयबहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह होरा आदि सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी यमुना भक्तों का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed