{"_id":"69ebcb0844860303f70df1d7","slug":"jewelry-cash-worth-lakhs-stolen-from-car-kasganj-darshan-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102501-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कासगंज से दर्शन करने आए श्रद्धालु की कार से लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कासगंज से दर्शन करने आए श्रद्धालु की कार से लाखों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
वृंदावन। संत प्रेमानंद के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कार से ताला तोड़कर पर्स चोरी कर लिया। इसमें लाखों के गहने एवं नकदी रखी थी। श्रद्धालु ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना सितंबर माह की है। कासगंज जिले के सिढ़पुरा, भाऊपुरा निवासी सुरजीत भदौरिया परिवार के साथ कार से 16 सितंबर को प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आए थे। उन्होंने अपनी कार नंदन वन कट के पीछे खड़ी की और दर्शन करने के लिए चले गए। जब लौटे तो गाड़ी से उनकी पत्नी का पर्स गायब था।
पर्स में पत्नी का मंगलसूत्र, लटकन और अंगूठी, पायल, 5 हजार रुपये एवं मोबाइल फोन रखे थे। पीड़ित ने बताया कि सितंबर में हुई घटना के बाद उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण वे उस समय कानूनी कार्रवाई नहीं कर सके। कोतवाली पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।