{"_id":"6aac349d8cc3c24e1d0d0a44","slug":"jewellery-worth-lakhs-swindled-from-mumbai-businessman-mathura-news-c-161-1-mt11010-104295-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुंबई के कारोबारी से लाखों के आभूषण हड़पे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुंबई के कारोबारी से लाखों के आभूषण हड़पे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
वृंदावन। मुंबई के ज्वेलरी कारोबारी को वृंदावन बुलाकर लाखों रुपये कीमत के आभूषण हड़पने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
मुंबई निवासी सर्राफ अशोक वर्मा ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले एक आभूषण प्रदर्शनी में उनकी मुलाकात मथुरा निवासी शुभम अग्रवाल से हुई थी। शुभम ने खुद को सर्राफा कारोबार से जुड़ा बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच व्यावसायिक संबंध बन गए। आरोपी कई बार मुंबई और जयपुर स्थित कार्यालयों पर भी आया था। आरोप है कि सितंबर में शुभम ने एक ग्राहक को आभूषण दिखाने की बात कहकर अशोक वर्मा को वृंदावन बुलाया। कारोबारी अपने साथ लाखों रुपये कीमत के आभूषण लेकर पहुंचे और शुभम को सौंप दिए। इसके बाद आरोपी ने आभूषण वापस नहीं किए। 11 सितंबर को व्हाट्सएप पर भेजे वॉयस मैसेज में कथित तौर पर धमकी दी गई। अशोक वर्मा का कहना है कि ये आभूषण उन्होंने दूसरे व्यापारियों से लिए थे। संवाद