फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jewelery, cash and goods worth lakhs stolen by cutting the wall

दीवार काट कर लाखों के जेवरात, नकदी एवं सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Jewelery, cash and goods worth lakhs stolen by cutting the wall
राधाकुंड। बघेल मोहल्ला में शनिवार की रात चोर दीवार काटकर घर में रखी 18 हजार रुपये की नकदी, लाखों रुपये के जेवरात एवं सामान चुरा ले गए। सुबह संदूक का सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

शनिवार की रात बघेल मोहल्ला निवासी नारायण सिंह पुत्र नंदराम सिंह तीन पुत्रियों के साथ घर के आंगन में सो रहा था। देर रात पीछे से दीवार को काटकर चोरों ने घर के अंदर प्रवेश किया। सामान रखे कमरे का ताला तोड़ कर संदूक में रखे जेवरात एवं नकदी चुरा ली। चोर कीमती कपड़े भी ले गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि संदूक में डिब्बे में सोने-चांदी के आभूषण रखे थे।
विज्ञापन

चोर चांदी की पाजेब, दो सोने की अंगूठी, दो कानों के कुंडल, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने का ढोलना, सोने के नाक का कांटा, सोने की बिंदी, दो जोड़ी तोड़िया, 18 हजार रुपये की नकदी को चोर ले गए हैं। नकदी सहित सामान की कीमत तीन लाख रुपये है। चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed