{"_id":"60b676b58ebc3e201b7abbae","slug":"jcb-huts-and-pucca-constructions-demolished-in-kumbh-area-mathura-news-agr494090526","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ क्षेत्र में चली जेसीबी, झोपड़ी और पक्के निर्माण ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ क्षेत्र में चली जेसीबी, झोपड़ी और पक्के निर्माण ढहाए
विज्ञापन
वृंदावन। यमुना किनारे कुंभ क्षेत्र में एक बार फिर लोगों द्वारा कब्जा किये जाने पर प्रशासनिक कार्यवाही की गई। जेसीबी से करीब डेढ़ दर्जन झोपड़ी और कुछ पक्के निर्माण हटाए गए। कब्जा धारकों ने इसका विरोध भी किया।
मंगलवार को एसडीएम सदर क्रांतिशेखर के साथ मांट और सदर तहसील के राजस्व कर्मी, नगर निगम स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष सिंह, राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार, कानूनगो गंगा श्याम, नायब तहसीलदार मांट पुलिस इंस्पेक्टर शशि प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ कुंभ क्षेत्र पहुंचे। यहां केसी घाट की ओर वृंदावन कुंभ के बाद बनी झोपड़ियों को जेसीबी से तोड़ा गया। एक पक्की कोठरी और कुछ अन्य पक्के निर्माण भी धराशायी किए गए। इस दौरान लोगों का विरोध भी देखने को मिला, लेकिन पुलिस बल के समझ एक नहीं चली।
इस अभियान से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मची रही। हालांकि कुंभ क्षेत्र में एक बड़ा कब्जा जिला प्रशासन की सम्पूर्ण कार्यवाही पर सवाल उठा रहा है, इसे कुंभ के दौरान भी हटाने की हिम्मत प्रशासन नहीं जुटा सका था। इसके लिए प्रशासन को कुंभ क्षेत्र के मास्टर प्लान में भी संशोधन करना पड़ा था। एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने कुंभ स्थल पर अस्थायी कब्जा कर लिया था ,उसे हटवा दिया है।