{"_id":"69dff40dd01c10d1410686df","slug":"janata-khana-not-found-on-sale-at-the-station-mathura-news-c-369-1-mt11018-145070-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्टेशन पर बिकता नहीं मिला जनता खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्टेशन पर बिकता नहीं मिला जनता खाना
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को मथुरा जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे की क्षेत्रीय, मंडल व स्थानीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्यों ने कई खामियां पकड़ी हैं। इन खामियाें के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया है।
समिति के सदस्य संजय गोविल और मनीष शोरावाला ने बताया कि स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर शौचालयों में रेट लिस्ट नहीं लगी मिली। खाद्य पदार्थ भी निर्धारित कीमतों से अधिक पर बेचे जा रहे हैं। चाय 5 के बजाय 10 रुपये, समोसा 10 की जगह 15 और पानी की बोतल 14 के बजाय 20 रुपये में बेची जा रही है। किसी भी स्टॉल पर जनता खाना उपलब्ध नहीं मिला।
समिति के सदस्य योगेंद्र चतुर्वेदी ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर कोई प्रभावी चेकिंग नहीं हो रही है। स्टेशन परिसर में संदिग्ध लोगों और भिखारियों की मौजूदगी से यात्रियों के सामान चोरी होने की आशंका बनी रहती है। जन्मभूमि क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे पुल और अंडरपास के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अखिल अग्रवाल, मिलन भाटिया और दीपक खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।