फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jaldhara Mahotsav Celebrated at Thakur Shri Agrabihari Maharaj Temple

Mathura News: ठाकुर श्री अग्रबिहारी महाराज मंदिर में मनाया गया जलधारा महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jaldhara Mahotsav Celebrated at Thakur Shri Agrabihari Maharaj Temple
फूल बंगले में विराजे ठाकुर अग्रबिहारी महाराज।
वृंदावन। गोपीनाथ बाजार स्थित प्राचीन ठाकुर श्री अग्र बिहारी महाराज मंदिर में ग्रीष्म ऋतु के दौरान ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से जलधारा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान ठाकुर श्री अग्र बिहारी महाराज के समक्ष निरंतर शीतल जलधारा प्रवाहित की गई। इस मनोहारी सेवा के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और ठाकुर जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर के सेवायत पंडित दाऊ दयाल शर्मा ने बताया कि यह मंदिर ऐतिहासिक एवं प्राचीन महत्व का केंद्र है, जहां सदियों से चली आ रही परंपराओं का आज भी विधिवत निर्वहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ब्रज की सेवा परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ठाकुर जी के प्रति प्रेम, समर्पण और सेवा भाव की अभिव्यक्ति है। ग्रीष्म ऋतु में भगवान को शीतलता प्रदान करने की यह परंपरा भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को भी सनातन संस्कृति और ब्रज की अनूठी सेवा परंपरा से जोड़ने का कार्य करती है। महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं को शीतल प्रसाद एवं चरणामृत वितरित किया गया। इस दौरान श्याम बिहारी शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, हरि बल्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय (रोनू), कपिल अरोड़ा, पार्षद पंकज अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed