{"_id":"68bbd76118ea3e862d046304","slug":"jaint-police-arrested-6-miscreants-looted-goods-recovered-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जैंत पुलिस ने 6 बदमाश किए गिरफ्तार, बरामद हुआ लूट का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जैंत पुलिस ने 6 बदमाश किए गिरफ्तार, बरामद हुआ लूट का माल
Sat, 06 Sep 2025 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:10 PM IST
सार
मथुरा के जैंत पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारी से लूट के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने लूट की रकम भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की एक वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए 23 हजार रुपये, एक टैबलेट, अवैध हथियार और बाइक भी बरामद की है।
4 सितंबर को जैत थाना क्षेत्र में सैटेलाइट क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से लूट हो गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार, 5 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस लूटकांड के आरोपी जैत देवी आटस रोड स्थित कृष्णा फार्म में छिपे हुए हैं और किसी और वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना जैत के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं। इनकी पहचान आजाद (23), बोवी (24), ललित (24), मनोज (26), सौरभ (23) और विजय (45) के रूप में हुई है। इनमें से पांच आरोपी तोष गांव के रहने वाले हैं, जबकि मनोज हाईवे थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वृंदावन और जैत थाने में पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी के अलावा उप निरीक्षक संदीप कुमार, पवन कुमार, जय सिंह, अमित कुमार राय, केशव वशिष्ठ, संजीव कुमार और सिपाही पीतांबर व पुष्पेंद्र कुमार शामिल थे।