{"_id":"625ea5ad7dc346612f3697ca","slug":"it-is-necessary-to-be-disciplined-for-success-in-life-sadhvi-ritambhara-mathura-news-mtr5162928122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में है सफलता के लिए अनुशासित होना आवश्यक-साध्वी ऋतंभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में है सफलता के लिए अनुशासित होना आवश्यक-साध्वी ऋतंभरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। समविद गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम ने साध्वी ऋतंभरा ने कहा जीवन में है सफलता पाने के लिए अनुशासित होना बहुत आवश्यक है। अनुशासित जीवन ही सफलता की कुंजी होती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकीय शिक्षा जहां ज्ञान के स्रोत खोलती है वही तकनीकी शिक्षा छात्रों को स्वावलंबन प्रदान करती है। शिक्षा चाहे कोई भी हो हमें भौतिक उन्नति के लिए शिक्षा और धन की आवश्यकता होती है तो आत्मोउन्नति के लिए संवेदनशील होना बहुत आवश्यक है। संवेदनशून्यता मनुष्य को पशुता की ओर ले जाती है।
मुख्य अतिथि आकाश चौधरी ने बताया कि बायजूस एक भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह सबसे मूल्यवान एजुकेशन टेक्नोलॉजी है। इसके माध्यम से टेक्निकल शिक्षा में छात्रों को एक नई गति नई ऊर्जा प्राप्त होती है। समविद गुरुकुलम स्कूल के साथ बायजूस के संबंध संविद की शिक्षा को एक नई गति प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, परम शक्ति पीठ के राष्ट्रीय सचिव संजय भैया, समविद गुरुकुलम की डायरेक्टर सुमन परमानंद, वात्सल्य ग्राम के प्रबंधक स्वामी सत्यशील, मुख्य प्रबंधक कर्नल विजय बहादुर सिंह, साध्वी सत्यप्रिया, महेश खंडेलवाल, ओम प्रकाश बंसल, शिशुपाल सिंह, प्रधानाचार्या आस्था भारद्वाज, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अमित जैन, राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहक आशा अग्रवाल, ममता भारद्वाज थे। ब्रह्म रतन अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।