{"_id":"6988e7de0a317e62b0061292","slug":"issue-passes-for-darshan-shri-banke-bihari-temple-on-lines-of-system-followed-shrinathji-temple-mathura-news-c-161-1-mt11010-101566-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीनाथद्वारा मंदिर की तर्ज पर जारी हों श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीनाथद्वारा मंदिर की तर्ज पर जारी हों श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए पास
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने हाई पावर्ड कमेटी से राजस्थान के श्रीनाथ द्वारा मंदिर की तर्ज पर नगर वासियों को श्रीबांकेबिहारी के दर्शन की व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने मंदिर प्रवेश के लिए पास जारी करने की भी मांग की है ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण स्थानीय भक्तों को आराध्य के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सके।
सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने कमेटी से मांग की है कि नगर वासियों के लिए मंदिर में प्रवेश के लिए निश्चित समय पर एक गेट एवं गैलरी आरक्षित होनी चाहिए। मंदिर प्रांगण में एक ख़ास दीर्घा से उन्हें अपने आराध्य के दर्शन की सुविधा मिलनी चाहिए। राजस्थान के श्रीनाथद्वारा मंदिर की ओर से वहां के लोगों के लिए जारी श्रीजी चरण नामक स्पेशल पास की तर्ज पर श्रीबांकेबिहारी दर्शन नामक विशेष प्रवेश पास दिए जाएं। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण स्थानीय लोगों को आराध्य के दर्शन तो दूर प्रतिदिन के कामकाज के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।