{"_id":"690dcf966fb04ab67103f31c","slug":"israeli-tourist-dies-in-road-accident-in-mathura-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क हादसे में विदेशी पर्यटक की माैत...डिवाइडर से टकराई बाइक, भारत भ्रमण पर थे इस्राइली नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क हादसे में विदेशी पर्यटक की माैत...डिवाइडर से टकराई बाइक, भारत भ्रमण पर थे इस्राइली नागरिक
Fri, 07 Nov 2025 04:23 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 07 Nov 2025 04:23 PM IST
सार
भारत भ्रमण पर निकले विदेशी पर्यटक की हादसे में माैत हो गई। इस्राइली पर्यटक एक साल का वीजा लेकर भारत घूमने निकले थे। आगरा आते समय उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में विदेशी पर्यटक की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इस्राइल से भारत घूमने आए विदेशी पर्यटक की सड़क हादसे में मौत हो गई। आगरा के कीथम के पास पर्यटक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
इस्राइल पर्यटक चेम वेन एरे बाइक से अपने साथी के साथ शुक्रवार को दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहे थे। तभी आगरा के कीठम के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सिर में चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस्राइली पर्यटक टूरिस्ट वीजा पर एक साल के लिए 23 अक्टूबर 2025 को भारत आए थे। वह बाइक से भारत भ्रमण पर थे। पुलिस विदेशी पर्यटक की माैत के मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।