फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   irregularities in hordings permision in mathura

मथुरा, वृंदावन में लगे होर्डिंग्स दे रहे घपले का सुबूत

Thu, 20 Apr 2017 12:22 AM IST
रामकुमार रौतेला, मथुरा
रामकुमार रौतेला, मथुरा Updated Thu, 20 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
irregularities in hordings permision in mathura
अवैध होर्डिंग (demo pic) - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
होर्डिंग्स और यूनीपोल के नाम पर मथुरा-वृंदावन नगर पालिकाओं में करोड़ों रुपये का खेल हो रहा है। सरकारी खजाने के बजाए यह राशि पालिका प्रशासन की जेब में जा रही है। हैरानी है कि इन दोनों नगर पालिका में नए वित्तीय वर्ष के दौरान इनकी स्वीकृति ही नहीं मिली, लेकिन शहर की सभी सड़कें होर्डिंग्स और यूनीपोल से अटी हुई हैं।

360 की अनुमति पर 1000 से ज्यादा होर्डिंग्स मथुरा शहर की सड़कों पर वर्ष भर लगे रहे। इससे करीब दो करोड़ रुपये की होने वाली आय सिर्फ 55 लाख में ही सिमट कर रह गई। वृंदावन नगर पालिका ने इस घपले में मथुरा को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां सिर्फ 150 होर्डिंग्स की अनुमति हुई, इससे करीब 2.5 लाख रुपये पालिका के खजाने में गए। जबकि होर्डिंग्स के मामले में वृंदावन पालिका मथुरा से कहीं ज्यादा आगे है।
विज्ञापन


होर्डिंग्स और यूनीपोल के इस घपले में पालिका के अफसर और जनप्रतिनिधि मालामाल हो रहे हैं। इसी कारण नए वित्तीय वर्ष में बगैर अनुमति के ही होर्डिंग और यूनीपोल शहर की सड़कों पर जमे हुए हैं। किसी ने इन्हें हटाने की जरूरत नहीं समझी है। आगरा सहित कई बाहरी ठेकेदार यहां इस क्षेत्र में जमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सही है कि वृंदावन में अनुमति से कई गुना ज्यादा होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इन्हें हटाए जाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।
- टीएन चौबे, ईओ वृंदावन नगर पालिका

मसानी क्षेत्र में गत दिवस होर्डिंग्स हटाए गए। बाकी के खिलाफ भी अभियान शुरू किया जाएगा। अभी तक नई अनुमति नहीं दी गई है।
- डा. ब्रजेश कुमार, ईओ मथुरा नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed