फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Irregularities being done in Chief Minister's dream project

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में बरती जा रहीं अनियमिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Irregularities being done in Chief Minister's dream project
वृंदावन। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के साथ अधिकारी और ठेकेदार मिलकर खिलवाड़ कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों की आड़ में विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं और घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसे लेकर स्वयं उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन के टटिया स्थान के परिक्रमा मार्ग से लेकर देवरहा बाबा घाट तक कुंभ मेला क्षेत्र इंटर लाकिंग सड़क का निर्माण कार्य मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। पिछले दिनों शुरू हुए इस कार्य में अनियमितताएं बरती जा रहीं हैं। लगभग 66 लाख के इस विकास कार्य में लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्वीकृति के बाद भी संबंधित ठेकेदार ना तो आईएसआई मार्का रबर मोल्ड टाइल्स लगा रहा है और न ही किनारे रोकने के लिए उचित सीमेंट मसाले का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

घटिया टाइल्स और टूटी टाइल्स का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायतें मिलने पर तीन दिन पहले इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को फटकार भी लगाई। उन्होंने तुरंत इन टाइल्सों को बदलकर आईएसआई मार्का टाइल्स लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed