फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Investigation started in case of death of leopard, mobiles of many people confiscated

डीबीटी के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in case of death of leopard, mobiles of many people confiscated
मथुरा। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को डीबीटी के विरोध स्वरूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस संदर्भ में महानिदेशक के नाम ज्ञापन बीएसए को दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने कहा कि जब तक शिक्षा विभाग संसाधन उपलब्ध नहीं कराएगा तब तक डीबीटी के साथ अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध भी जारी रहेगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। शिक्षक नेता शिवराज सिंह ने कहा कि शिक्षक अभी भी नहीं जागे तो आने वाला समय बहुत कठिन होने वाला है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण व कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने तुगलकी फरमानों का विरोध करने की अपील की। धरने में मंडल अध्यक्ष नृत्य गोपाल दुबे, राजीव पचौरी, हरीश चौधरी, शिव पचौरी, मुरारी लाल शर्मा, देवेंद्र कौशिक, बाबू लाल मिश्रा, नीलम गौड़, रश्मि शर्मा, विजय शर्मा, बलवीर सिंह, सुधीर सोलंकी, रमाकांत शर्मा, महेश अग्रवाल, नरेंद्र कृष्ण गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर साइकिल रैली आज
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन की घोषणा की जा चुकी है। इसके अंतर्गत पांच अक्तूबर को आंदोलन के प्रथम चरण में दोपहर दो बजे बीएन फोद्दार इंटर कॉलेज में कर्मचारी एवं शिक्षक सभा करेंगे। तदोपरांत मोटर साइकिल रैली के कॉलेज से राजीव भवन होकर कलक्ट्रेट प्रांगण में पहुंचेगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed