फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Investigation against employee leader for misleading the department

विभाग को गुमराह करने पर कर्मचारी नेता के खिलाफ जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Investigation against employee leader for misleading the department
मथुरा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक और यूपी मेडिकल पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ विभाग को गुमराह करने पर जांच बैठा दी गई है। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आगरा मंडल को निदेशक प्रशासन को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के प्रशासनिक निदेशक डॉ. राजा गणपति आर ने सीएमओ को भेजे आदेश में कहा है कि वरिष्ठ सहायक और अध्यक्ष यूपी मेडिकल पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन केपी दत्ता से शाखा से संबंधित अभिलेख मांगे गए थे, लेकिन उन्होंने गुमराह करते हुए जनपद की सभी यूनियनों के नाम पत्राचार किया। इसके बाद 4 अक्तूबर को सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता की ओर से अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया। लेकिन उन्होंने संगठन के चुनाव आदि के संबंध में कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए।
विज्ञापन

इससे प्रतीत होता है कि जनपद शाखा मथुरा में लिपिकीय संगठन निष्प्रभावी एवं नियम विरुद्ध है। इस संबंध में सीएमओ की ओर से उपलब्ध कराई सूचना के आधार पर स्पष्ट होता है कि चुनाव नियमित रूप से नहीं हुआ और न ही वैध है स्वयं को नियम विरुद्घ एसोसिएशन की जनपद शाखा का अध्यक्ष घोषित कर विभाग को गुमराह करते हुए शासन की ओर से निर्धारित स्थानांतरण नीति के अंतर्गत छूट का लाभ प्राप्त किया है। जो कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ भी है। निदेशक ने मामले की जांच कर एक माह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed