फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Interstate robber injured by bullet in leg in encounter in Mathura police arrested him

Mathura: मुठभेड़ में गोली लगने से अंतर्राज्यीय लुटेरा घायल, गिरफ्तार, कई प्रदेश में दर्ज हैं करीब 82 मुकदमे

Thu, 16 Mar 2023 08:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 08:05 AM IST
सार

मथुरा में मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल शातिर लुटेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 82 मुकदमा दर्ज हैं। अभी 40 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। इसने फिर से क्षेत्र में उत्पात मचाना शुरू कर दिया।  
 

विज्ञापन
Interstate robber injured by bullet in leg in encounter in Mathura police arrested him
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से अंतर्राज्यीय लुटेरा घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से अंतर्राज्यीय लुटेरा घायल हो गया। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विनोद-देवेंद्र जाट गिरोह के इस सक्रिय सदस्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके कब्जे से हथियार, कारतूस और एक्टिवा बरामद की है। पकड़े गए लुटेरा के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 82 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को जानकारी मिली कि अंतर्राज्यीय लुटेरा छाता थाना क्षेत्र में कोई वारदात की फिराक में है। इस पर एसएसपी ने कोतवाल संजीव कुमार दुबे, सर्विलांस टीम प्रभारी विकास शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा के अलावा टीम को लगाया। टीमों को मंगलवार की देर रात कामयाबी मिल गई। अंतर्राज्यीय लुटेरा से पिलहोरा बंबा, अकबरपुर शेरगढ़ रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से शातिर लुटेरा घायल हो गया। 

विज्ञापन

विनोद-देवेंद्र जाट गैंग का सक्रिय सदस्य है

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से नीरज उर्फ नरेंद्र उर्फ भुप्पाड़ी निवासी राल, जैंत घायल हो गया है। इससे एक तमंचा, तीन कारतूस और एक्टिवा बरामद की गई है। इसके खिलाफ मथुरा और आगरा में करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में करीब 52 मुकदमे लूट, डकैती आदि के दर्ज हैं। इन मुकदमों की पूरी जानकारी जुटाकर एकत्रित किए जा रहे हैं। विनोद जाट और देवेंद्र जाट गैंग का यह सक्रिय सदस्य भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Interstate robber injured by bullet in leg in encounter in Mathura police arrested him
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

सवा माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था लुटेरा

सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरा नीरज, विनोद और देवेंद्र जाट गैंग का सक्रिय सदस्य है। लगातार इस गैंग के सरगना के संग वारदातों को अंजाम देता रहा। करीब सवा महीने पहले मथुरा जेल से छूटकर बाहर आया था। इस पर पुलिस पूरी तरह से नजर रखे थी। यह मथुरा में बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बनता, उससे पहले ही पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया।

आगरा-मथुरा में वारदात करके फैलाई दहशत

स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि 2017-18 में आगरा के एत्मादपुर में रोड होल्डअप करते हुए करीब 10 लाख रुपये की लूट की थी। इससे पहले ही मथुरा के जैंत क्षेत्र में करीब 20 लाख रुपये का कैश लूट था। इससे पूर्व साल 2015 में भी आगरा के कागरौल में करीब 20 लाख रुपये का कैश लूटा था। 

इस लूट में विनोद और देवेंद्र जाट गैंग के सरगना के साथ अंतर्राज्यीय लुटेरा नीरज भी शामिल रहा था। इस पर मथुरा में गोविंदनगर, गोवर्धन, राया, वृंदावन कोतवाल, शहर कोतवाली, बरसाना और थाना रिफाइनरी में लूट व डकैती की वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आगरा के न्यू आगरा, कागरौल, एत्मादपुर थाना में भी नीरज पर मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed