{"_id":"6452b3a6b250a52b6d0f1e56","slug":"interstate-drug-smuggler-arrested-in-police-encounter-mathura-news-c-29-1-mtr1002-68806-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। निकाय चुनाव में अशांति फैलाने आए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को हाईवे पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बायें पैर में गोली लगने से शातिर घायल हो गया। पुलिस ने कब्जे से तमंचा मय कारतूस तथा बाइक बरामद की है।निकाय चुनाव के चलते शहर में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। मंगलवार रात हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी और स्वाट टीम प्रभारी गोवर्धन रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शातिर की घेराबंदी की और कुम्हेरिया नगला कच्ची सड़क के पास दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में उसने अपना नाम एटा थाना कोतवाली के मोहल्ला विजय नगर निवासी अमन गुप्ता बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एटा में 10 मुकदमे हत्या के प्रयास के दर्ज हैं। इसके साथ ही मारपीट, गांजा तस्करी एवं अवैध हथियार करने के भी मामले दर्ज हैं। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह निकाय चुनाव में अशांति फैलाने आया था। वह अपने मकसद में कामयाब होता इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को किसने बुलाया इसकी जांच की जा रही है। मुठभेड़ की सूचना पर मौके पर एसपी सिटी एमपी सिंह भी पहुंच गए।
मुठभेड़ में घायल बदमाश एटा देहात कोतवाली में मादक पदार्थ के मामले में वांछित चल रहा है। मुठभेड़ में बायें पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे यहां किसने बुलाया इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- हर्षिता सिंह, सीओ रिफाइनरी