फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inter-state Vehicle Thief Caught in Encounter; Shot in Leg

Mathura News: अंतर्राज्यीय वाहन चोर मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Inter-state Vehicle Thief Caught in Encounter; Shot in Leg
चौमुहां। थाना जैंत पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में डेढ़ दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया सोमवार रात करीब पौने नौ बजे सूचना मिली थी कि थाना जैंत में दर्ज बाइक चोरी की प्राथमिकी से संबंधित बदमाश चोरी की बाइक के साथ देवी आटस रोड की ओर जाने वाले बम्बे के पास से गुजर रहा है। सूचना पर थाना अध्यक्ष जैंत सोनू कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान अयूव उर्फ मोटा उर्फ विल्ला (38 वर्ष) पुत्र ईशब, निवासी सीसन, थाना जुडेहरा, जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए वृंदावन के सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, 2 खोखे और चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed