{"_id":"6a0b5ab51364f348f600b598","slug":"inter-state-vehicle-thief-caught-in-encounter-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: अंतरराज्यीय वाहन चोर से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली; दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: अंतरराज्यीय वाहन चोर से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली; दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक केस
Tue, 19 May 2026 12:00 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 19 May 2026 12:00 AM IST
सार
खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा चोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में डेढ़ दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।
सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया सोमवार रात करीब पौने नौ बजे सूचना मिली थी कि थाना जैंत में दर्ज बाइक चोरी की प्राथमिकी से संबंधित बदमाश चोरी की बाइक के साथ देवी आटस रोड की ओर जाने वाले बम्बे के पास से गुजर रहा है। सूचना पर थाना अध्यक्ष जैंत सोनू कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया।
मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान अयूव उर्फ मोटा उर्फ विल्ला (38 वर्ष) पुत्र ईशब, निवासी सीसन, थाना जुडेहरा, जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए वृंदावन के सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, 2 खोखे और चोरी की बाइक बरामद की है।