फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   inter, disttrict, gang, crime, police, mathura

अंर्तजनपदीय गिरोह ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

Sat, 30 May 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
inter, disttrict, gang, crime, police, mathura
मथुरा/नौहझील। बाजना के थोक परचून व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात को अंतरजनपदीय गिरोह ने अंजाम दिया है। वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने अलीगढ़ क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में दबिश भी दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध भी उठाए हैं। जिनसे वह पूछताछ कर रही है। पुलिस बदमाशों की सटीक जानकारी के लिए अभी भी कई स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

बाजना के बिस्किट, चाय-पत्ती आदि के थोक व्यापारी योगेश के साथ शुक्रवार को हुई 2.5 लाख की लूट की वारदात में पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है। फिलहाल पुलिस बदमाशों को अंतरजनपदीय मानकर उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने इस दबिश में आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को उठाया है। जिनसे वह पूछताछ कर रही है। वारदात की शुरुआत से ही पुलिस को अनुमान था कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर अलीगढ़ की सीमा की ओर भागे हैं।
विज्ञापन

इसी लाइन पर काम कर रही पुलिस ने प्रत्येक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ने का प्रयास किया और इस चक्कर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस ने वारदात को लेकर करीब आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को उठाया है और उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस को शक है कि वारदात करने वाले बदमाशों के संपर्क में कोई ना कोई स्थानीय बदमाश अवश्य है
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने व्यापारी से संबंधित सभी सूचनाओं का आदान प्रदान किया है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि फिलहाल पुलिस अंतरजनपदीय संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही हम बदमाशों तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed