{"_id":"6949936b0b7de4349e0e1a9a","slug":"inter-college-baseball-trials-held-at-kr-pg-college-mathura-news-c-369-1-mt11002-140123-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: केआर पीजी कॉलेज में हुआ अंतर महाविद्यालय बेसबॉल का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: केआर पीजी कॉलेज में हुआ अंतर महाविद्यालय बेसबॉल का ट्रायल
विज्ञापन
मथुरा। केआर पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बेसबॉल महिला-पुरुष का ट्रायल सोमवार को हुआ। इसमें जिले व आसपास के कुल 8 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में केआर पीजी कॉलेज, बीएसए पीजी कॉलेज, छलेसर कैंपस, कृष्णा कॉलेज आगरा, एके कॉलेज शिकोहाबाद, मनोरमा इंस्टीट्यूट आगरा सहित अन्य कॉलेजों के खिलाड़ी शामिल रहे। केआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
ट्रायल में चयनकर्ता की भूमिका में बीएसए कॉलेज के डॉ. जसवंत ठाकुर एवं ऑब्जर्वर के रूप में आगरा के कृष्णा कॉलेज के जयशंकर यादव मौजूद रहे। वहीं निर्णायक की भूमिका में गरीब दास, ज्ञानेंद्र एवं राहुल कुंतल ने योगदान दिया।
विज्ञापन
कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की बेसबॉल टीम का चयन किया गया। केआर पीजी कॉलेज से पुरुष वर्ग में अजीत, चंद्रप्रकाश, रोहित, इंद्रजीत, प्रणव एवं गोपाल तथा महिला वर्ग में पूजा, पूजा चौधरी, प्रिया एवं मोहिनी का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। संचालन आयोजन सचिव डॉ. शिवकुमार मौर्य द्वारा किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय की क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. शिवकुमार, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. वंदना चौहान, डॉ. अनुराधा, डॉ. विजय आनंद, पूर्व हॉकी खिलाड़ी डॉ. पदम सिंह, सर्वेश सोलंकी, जिला ओलंपिक संघ सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जिला एथलेटिक संघ सचिव जय सिंह, कबड्डी संघ सचिव सुनील श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह बग्गा, राहुल कुंतल ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।