फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inspector of Jaint police station suspended for ignoring public complaints

Mathura News: जनता की शिकायतों की अनदेखी करने पर जैंत थाने का दरोगा लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Inspector of Jaint police station suspended for ignoring public complaints
मथुरा। जनता की शिकायतों की अनदेखी और लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने जैंत थाने के दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही 4 निरीक्षकों समेत 8 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। इसमें तीन चौकी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जैंत थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर सिंह के खिलाफ कई बार शिकायत आई। शिकायतों की जांच कराई तो सही पाई गईं। इसलिए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही पुलिस लाइन सम्मन सेल में तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक बलदेव, जमुनापार से उमेश चंद को गोवर्धन, पुलिस लाइन से कृष्णपाल सिंह को छाता, बलदेव से अरविंद सिंह को राया में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने छाता कस्बा चौकी प्रभारी विजय कुमार को हाईवे की औद्योगिक चौकी प्रभारी, कोसीकलां से विपिन कुमार को कोसीकलां की शाहपुर चौकी प्रभारी, अमरपाल को शाहपुर चौकी से थाना मगोर्रा, कोसीकलां से किरण पाल सिंह को मांट, थाना गोविंद नगर से अंशुमान सिंह विश्नोई को बरसाना, बरसाना से कुंजन चौधरी को छाता तथा वृंदावन थाने से संगीता चौधरी को बांकेबिहारी मंदिर सुरक्षा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed