फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Injured soldier dies, cremated with military honors

Mathura News: घायल सैनिक की मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Injured soldier dies, cremated with military honors
बलदेव (मथुरा)। हादसे में घायल नगला हगा निवासी सैनिक की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जब दो साल के बेटे ने मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मनोज चौधरी पुत्र महताप सिंह निवासी नगला हगा, थाना बलदेव 17 जाट रेजीमेंट में हिमाचल प्रदेश के कुंह में सेवा दे रहे थे। वे 9 फरवरी को छुट्टी पर घर आए थे। 14 फरवरी को मनोज शादी में ओल गए थे। वापसी में परखम के पास हादसे में मनोज गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, साथ गए दो दोस्तों को कुछ नहीं हुआ। फरह पुलिस ने मनोज को सीएचसी फरह पर भर्ती कराया। पहले आगरा में निजी अस्पताल में इलाज कराया गया और फिर सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद बहन रचना, छोटे भाई रिंकू, पत्नी दर्शन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रहीं थीं। मनोज की शादी वर्ष 2019 में रेपुराजाट निवासी दर्शन से हुई थी। दोनों से दो वर्ष का बेटा वीर चौधरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह नगला हगा पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान चाचा रिंकूख् नायब तहसीलदार सविका शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह भरंगर, डॉ. संदीप छौंकर, अजयपाल छोंकर, वीरपाल भरंगर, दलवीर सिंह, लाखन सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।







पिता ने जांच की मांग की

मनोज के पिता महताप सिंह ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जांच की मांग की है। कहा, बेटा शादी में 14 फरवरी को ओल के पास गया था, दो दोस्त उसके साथ थे। वापसी में दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो दोस्तों को कुछ नहीं हुआ। उनका आरोप है कि बेटे के दो दोस्तों ने उसकी हत्या की है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed