{"_id":"5fb534128ebc3e7503114988","slug":"indian-farmer-s-union-mathura-news-agr468364270","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों की समस्याओं पर प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों की समस्याओं पर प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा गांव नगला हेता में किसानों की मांगों को लेकर शुरू किया गया धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
भाकियू के प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा दो दिन से किसान धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी किसानों के बीच नहीं आया है। इससे जाहिर होता है कि शासन-प्रशासन किसानों के प्रति कितना गंभीर है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने कहा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों को कम से कम 20 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं की जाएगी। मादौर की 25 वर्ष से जर्जर सड़क को नहीं बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पहलवान, प्रदेश सचिव जगदीश रावत, प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश शर्मा ने कहा कि इस बार किसान आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। धरनास्थल पर जगदीश शर्मा, जगदीश रावत, कुंत भोज, बिल्ला सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, रामफल सिंह सूबेदार, गिर्राज सिंह सूबेदार, सत्यवीर चौधरी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता गिर्राज सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया।