फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Indian Bank scam: Authorities are now preparing to tighten noose around main accused

इंडियन बैंक गबन केस: 116 खातों से पार किए 2.41 करोड़, कैशियर समेत छह को मिली सजा; अब मैनेजर पर शिकंजा

Sat, 20 Dec 2025 08:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 20 Dec 2025 08:16 PM IST
सार

जसराना की इंडियन बैंक शाखा में हुए गबन के मामले में कोर्ट कैशियर समेत छह दोषियों को सजा सुना चुका है। अब पुलिस मुख्य आरोपी पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Indian Bank scam: Authorities are now preparing to tighten noose around main accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन बैंक की जसराना शाखा में हुए 2.41 करोड़ रुपये के बहुचर्चित गबन मामले में पुलिस ने अब तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित शेष चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में कोर्ट पहले ही कैशियर समेत छह दोषियों को सजा सुना चुका है, जिसके बाद अब पुलिस मुख्य आरोपी पर आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


मार्च 2025 में सामने आए इस घोटाले में 116 खाताधारकों के पैसों का गबन किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह ने कैशियर जयप्रकाश और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस राशि को अपने ठेकेदार और व्यापारी मित्रों को ब्याज पर दे दिया था। हालांकि, गबन की गई राशि सभी पीड़ितों को वापस मिल चुकी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सहित चार लोगों के खिलाफ जांच अंतिम चरण में है। जल्द ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर उन्हें सजा दिलाई जाएगी। वर्तमान में जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही मामले में जहां छह लोगों को सजा हो गई, वहीं मुख्य आरोपी राघवेंद्र सिंह के खिलाफ अब तक आरोप पत्र दाखिल नहीं हो सका है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने में भी विफल रही, जिसके बाद उसने उच्च न्यायालय से जमानत ले ली। एक अन्य आरोपी सोमिल भी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।


116 लोगों से दो करोड़ 41 लाख रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया था। जांच के बाद सभी लोगों को बैंक द्वारा धनराशि वापिस कर दी गई है। बैंक द्वारा उन लोगों को भी पैसे वापस किए थे जिनके पास गबन होने के साक्ष्य नहीं थे। उसके लिए सीसीटीवी फुटेज का आधार बनाया गया था। तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ जांच चल रही है। -ज्ञानिश पोरवाल, शाखा प्रबंधक, इंडियन बैंक जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed