{"_id":"ec5ab5f1d0c5228d3a8a93946ea5fb35","slug":"independence-day-celebration-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर डीएम राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। यहां सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने, निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। तदोपरांत चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में डीएम ने सभी लोगों से देश को आर्थिक और सामाजिक मजबूती प्रदान करने के लिए आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में शामिल हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भंवर सिंह शर्मा का डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश कुमार ने शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जयशंकर मिश्र, सुरेन्द्र शर्मा, एसडीएम रामसेवक द्विवेदी, विश्वभूषण मिश्र और कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने भी विचार व्यक्त किए।
इस देश को रखना मेरे बच्चो संभाल के
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भंवर सिंह शर्मा ने कहा कि मेरी उम्र 10 वर्ष की रही होगी, जब गांधी जी गोवर्धन आए थे। लोगों ने बताया कि ये आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं। उसी दिन से मेरे मन में देश को आजाद कराने की भावना जागृत हुई और मेरे सहित तमाम लोगों ने अहम भूमिका निभाई, बहुतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि इस आजादी और देश को बचाना अब आप सब का परम धर्म है।