फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Increased vigilance

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन अतिसंवेदनशील, बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 09 Nov 2019 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance
मथुरा। अयोध्या में राम मंदिर व अन्य मामलों को लेकर आने वाले फैसले के चलते मथुरा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों की संख्या व ट्रेनों के गुजरने की संख्या को देखते हुए मथुरा जंक्शन को अतिसंवेदनशील स्टेशन की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में अयोध्या में अयोध्या मुद्दे को लेकर फैसला सुनाया जाना है। इसे लेकर मथुरा जंक्शन सुरक्षा, सतर्कता व गश्त बढ़ा दी गई है। इस मामले में आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने पत्र जारी कर अतिसंवेदनशील बताया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को निर्देशित किया है। बताते चले मथुरा जंक्शन से रोजाना 50 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

120 से अधिक ट्रेन गुजरती हैं। एक हजार लोग हर वक्त रेलवे जंक्शन व आसपास बने रहते हैं। इसके चलते आरपीएफ ने हर जवान को हथियार के साथ गश्त करने को कहा है। जीआरपी प्रभारी सुबोध कुमार ने स्टेशन से जुड़े स्थाई और अस्थाई कर्मचारी, दुकानदारों के साथ बैठक कर सुरक्षा में सहयोग करने और संदिग्धों पर नजर रखने तथा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना जीआरपी व आरपीएफ को देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed