{"_id":"66d64c195873537f1c048454","slug":"increase-in-water-level-in-yamuna-becomes-a-hindrance-in-cruise-operations-mathura-news-c-29-1-mtr1002-283111-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: यमुना में इस कदर बढ़ा जलस्तर, क्रूज संचालन में आई रुकावट; दो दिन से संचालन हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: यमुना में इस कदर बढ़ा जलस्तर, क्रूज संचालन में आई रुकावट; दो दिन से संचालन हुआ बंद
Tue, 03 Sep 2024 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:00 AM IST
सार
यमुना का जलस्तर बढ़ने से क्रूज का संचालन बंद करना पड़ गया। हालांकि यमुना में पानी के उफान को देख लोग भी सवारी करने में घबरा रहे हैं।
विज्ञापन
यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर
विस्तार
वृंदावन में यमुना का बढ़ता जलस्तर क्रूज के संचालन में बाधा बन गया। सोमवार सुबह केवल क्रूज ने दो चक्कर लगाए। करीब 64 सवारियों ने क्रूज का लुत्फ उठाया। कंपनी ने जिला प्रशासन से गोकुल बैराज के गेट खोलकर यमुना का जलस्तर कम करने की गुहार लगाई, पर एक नहीं चली। इसके चलते संचालन बंद करना पड़ा।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के क्रूज का लोकार्पण करने के बाद यमुना में केवल चार दिन ही संचालन हो सका। कभी यमुना का बढ़ता जलस्तर बाधा बन रहा है तो कभी स्टाफ और चालक की छुट्टी भारी पड़ने लगी है। हालांकि सोमवार को क्रूज ने सुबह 7:30 और 9:30 बजे दो चक्कर लगाए। इस समय दो चक्कर में क्रूज में केवल 64 सवारी ही मिल सकी। यमुना के बढ़े जलस्तर के चलते सवारी भी सैर करने के लिए घबराती दिखीं, फिर भी दो चक्कर का संचालन कंपनी ने किया।
चेयरमैन राहुल शर्मा ने बताया कि यमुना में बढ़ता जलस्तर सोमवार को क्रूज संचालन में बाधा बना, फिर भी क्रूज ने दो चक्कर लगाए। इन दो चक्करों में करीब 64 सवारियों ने सैर की। हालांकि जिला प्रशासन से यमुना का जलस्तर कम करने के लिए गोकुल बैराज खोलने के लिए गुजारिश की गई, पर नाकामी हाथ लगी। फिलहाल यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को स्थिति के मुताबिक ही संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
यमुना में दीपक जलाने से क्रूज में हुए छेद
यमुना में दीपक जलाना क्रूज के लिए महंगा पड़ गया। इसके चलते क्रूज में छेद हो गए, जिससे काफी नुकसान तो नहीं हुआ, पर कंपनी को दिक्कत हुई है। चेयरमैन राहुल शर्मा का कहना है कि मंगलवार को क्रूज को दुरुस्त कर दोपहर में क्रूज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।