फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Income Tax website down, ITR applications stuck

Mathura News: आयकर की वेबसाइट ठप, आईटीआर के आवेदन लटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Income Tax website down, ITR applications stuck
मथुरा। आयकर विभाग की वेबसाइट पिछले 15 दिनों से ठीक से काम नहीं कर रही है। बुधवार को भी वेबसाइट ठप रही। इसके चलते मथुरा जिले के व्यापारी, उद्यमियों व नौकरीपेशा हजारों लोगों के इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) के आवेदन लटक गए हैं। मथुरा सीए ब्रांच ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की तिथि 31 जुलाई से आगे बढ़ाने की सरकार से मांग की है। वित्त मंत्री को इस संबंध में पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन


मथुरा सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल ने बताया कि बीते 15 दिनों से लगातार आयकर रिटर्न दाखिल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आयकर विभाग की वेबसाइट ठीक से कार्य नहीं कर रही है। इनकम टैक्स वेबसाइट सुचारू न होने की स्थिति में 26 एएस, एआईएस, टीआईएस जैसे जरूरी विवरण आयकर की वेबसाइट से डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। आयकर रिटर्न को प्रमाणित करते समय काफी देर तक ओटीपी का इंतजार करने के बावजूद भी ओटीपी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


मथुरा सीए ब्रांच के सचिव सीए रवि अग्रवाल ने बताया कि वेबसाइट की दिक्कतों के चलते आयकर दाताओं के साथ-साथ सीए प्रोफेशनल्स का भी काफी समय प्रभावित हो रहा है। इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 को बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 करने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed