फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inclusion of Gokula Jat in the Class 9 curriculum is a proud moment: Jayant

कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में गोकुला जाट को शामिल करना गौरवशाली क्षण : जयंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Inclusion of Gokula Jat in the Class 9 curriculum is a proud moment: Jayant
जयंत चौधरी रामवीर भरंगर की माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। 
बलदेव। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर की माता पात्रा देवी (96) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। वह उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को हिम्मत व धैर्य के साथ सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व चौधरी जयंत सिंह ने जाट सम्राट वीर गोकुला जाट को कक्षा नौ के पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने को समाज के लिए गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने विसावर-सादाबाद मार्ग पर विसावर में वीर गोकुला जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि महापुरुषों के जीवन और संघर्ष को पाठ्यक्रम में स्थान मिलना महत्वपूर्ण है। इससे समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। नई पीढ़ी को उनके शौर्य, त्याग और बलिदान से परिचित होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जोर दिया कि इससे समाज में गौरव और स्वाभिमान की भावना मजबूत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने आगरा जनपद के जैंगारा में आयोजित स्वाभिमान सम्मान रैली को ऐतिहासिक बताया। विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि रैली में युवाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों का जोश व विशेष उत्साह दिखाई दिया। किसानों और युवाओं सहित सभी की भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष रूप से ऐतिहासिक बनाया है। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, वीरपाल मलिक, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, फतेहपुर सीकरी विधायक बाबूलाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर भरंगर, राजपाल भरंगर, रालोद जिलाध्यक्ष प्रतीम सिंह प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल भरंगर, विधायक योगेश नौहवार, कन्हैया सिकरवार और बनीं सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed