फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Incense sticks will remain lit in Ayodhya for 45 days

Mathura News: अयोध्या में 45 दिन तक प्रज्ज्वलित रहेगी अगरबत्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Incense sticks will remain lit in Ayodhya for 45 days
भरतपुर। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में प्रभु श्रीरामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस अवसर पर अयोध्या के सरयू नदी के रामघाट पर 108 फीट लंबी अगरबत्ती को प्रज्वलित किया जाएगा। गुजरात के बड़ोदरा में तैयार की गई यह अगरबत्ती सोमवार को भरतपुर पहुंची।
विज्ञापन


यहां श्रद्धालुओं ने अगरबत्ती ले जाने वाले लोगों का स्वागत किया। अगरबत्ती तैयार करने वाले विहा भाई भरवाड़ा ने बताया 108 फीट लंबी और साढ़े 3.5 फीट गोलाई (व्यास) वाली अगरबत्ती का निर्माण गुजरात के बड़ोदरा में किया गया है। इसके निर्माण के लिए गाय का घी, गाय के गोबर के कंडे, हवन सामग्री और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। इसके निर्माण में 5 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


बताया कि अगरबत्ती 1 जनवरी को गुजरात के बड़ोदरा से रवाना हुई। यह अगरबत्ती करीब 1700 किलोमीटर का सफर तय करके 12 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएगी। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर इसे प्रज्ज्वलित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवानी दायमा, दानवीर, बृजमोहन कुंतल, इंजीनियर विष्णु दत्त शर्मा, दिनेश कुंतल, हरि मोहन, बीके मित्तल, कार्तिकेय शर्मा, छोटू, शैलेंद्र पाराशर, अन्नू, शांडिल्य, उपेंद्र सिनसिनी, यशवंत जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सामग्री से किया निर्माण
अगरबत्ती में 386 किलो नारियल का खोपरा, 376 किलो गुग्गल, 280 किलो जौ, 280 किलो तिल, 425 किलो हवन सामग्री, 1475 किलो गाय के गोबर का पाउडर, 191 किलो गाय का घी, हिमालय की जड़ी-बूटियां, 100 किलो फूलों का पाउडर सहित 3610 किलो सामग्री से अगरबत्ती का निर्माण कराया गया है।


6 माह में तैयार, 45 दिन तक जलेगी
विहा भाई भरवाड़ा ने बताया अगरबत्ती के निर्माण में 6 माह का समय लगा है। यह अगरबत्ती 22 जनवरी से 45 दिन तक प्रज्ज्वलित रहेगी। अगर ज्योति की तरह प्रज्ज्वलित रखना है तो 15 दिन तक चलेगी। अगरबत्ती अपने चारों तरफ करीब 50 किमी के क्षेत्र की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर वातावरण को खुशबू से महकाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed