{"_id":"629f52dc12c42734b70b6921","slug":"in-the-board-meeting-the-development-works-of-12-thousand-crores-were-stamped-mathura-news-mtr5188704167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में १२ हजार करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में १२ हजार करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर
विज्ञापन
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में एलिवेटेड रोड(ब्रज तीर्थ पथ), गोवर्धन कनेक्ट योजना और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से तैयार कराए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इन परियोजनाओं में राज्य सरकार सहयोगी भूमिका में रहेगी। इसके अलावा १० और योजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जो ब्रज क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी। बोर्ड बैठक में करीब १२ हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगी है।
दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन रसखान की समाधि स्थल परिसर के सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने केंद्रीय सहयोग से ब्रज क्षेत्र की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी।
बताया कि करीब चार हजार करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ते हुए वृंदावन, मथुरा, गोकुल के बीच एलिवेटेड रोड यमुना किनारे बनाने का प्रस्ताव है। फरह से गोवर्धन ड्रेन के साथ गोवर्धन कनेक्ट योजना और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को अयोध्या के पैटर्न पर पांच हजार करोड़ की लागत से तैयार करने का प्रस्ताव है। इन तीनों ही परियोजनाओं पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय काम करने को तैयार है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी।
विज्ञापन
इनके अलावा बैठक में गोकुल में वासुदेव वाटिका, कोसी में वाटर म्यूजियम, परखम में जोधपुर झाल को विकसित करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी। साथ ही मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव में पर्यटन सुविधा संबंधी योजनाएं स्वीकृत की गई।
इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सांसद हेमा मालिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी व विधायक मेघश्याम सिंह, आगरा कमिश्नर अमित गुप्ता, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, डीएम नवनीत सिंह चहल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा बोर्ड सदस्य अपर मुख्य सचिव प्रशांत द्विवेदी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, मनोज सिंह वन, अमृत अभिजात, नरेंद्र भूषण, नितिन रमेश गोकरण, रोडवेज के एमडी आरपी सिंह आदि शीर्ष अधिकारी शामिल रहे।
इन प्रस्तावों पर बोर्ड ने लगाई मुहर
- मथुरा-वृंदावन हेरिटेज रेल पथ का विकास
- वृंदावन मथुरा और गोकुल के बीच एलिवेटेड रोड
- ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का अयोध्या के पैटर्न पर विकास
- गोकुल बैराज अपस्टीम में वायीं तरफ सिंचाई विभाग की लगभग 12 हेक्टेयर भूमि पर वासुदेेव वाटिका का निर्माण।
- कोसी के पास सिंचाई विभाग की 13 एकड़ भूमि पर वाटर म्यूजियम की स्थापना।
- फरह में परखम के पास जोधपुर झाल के ६४ हेक्टेयर क्षेत्र को वेटलैंड के रूप में विकसित किया जाएगा।
- अकबरपुर जैंत स्थित 2 हेक्टेयर भूमि पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर का निर्माण।
- फरह स्थित दीनदयाल धाम के अंतर्गत दीनदयाल संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।
- ग्राम सुनरख में सौभरि कुंड का विकास किया जाएगा।
- वृंदावन रंगजी मंदिर के आसपास का सौंदर्यीकरण स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
- बरसाना में राधाबिहारी इंटर कॉलेज की भूमि पर मल्टीस्टोरी पार्किंग एवं टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर का निर्माण।
- नंदगांव में प्लानिंग विभाग की लगभग 1 हेक्टेयर भूमि पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा।