फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In Mathura a serpent bit three people one died and two survived

नागिन का इंतकाम: जिस मनोज के घर की गई उसके नाग की हत्या, वहीं उसने लिया बदला; तीन को डसा, एक की मौत, दो बचे

Mon, 14 Jul 2025 05:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 05:58 PM IST
सार

गांव सिहोरा निवासी मनोज की पत्नी दुर्गेश के पिछले महीने बेटी हुई थी। दो जुलाई को उसका नामकरण संस्कार हुआ था। मनोज की पत्नी का भाई सचिन निवासी छौंक जिला हाथरस आया था। उसे घर में सांप दिखाई दिया तो सचिन ने लाठी से उसे मार दिया था। 

विज्ञापन
In Mathura a serpent bit three people one died and two survived
नागिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा स्थित महावन तहसील के गांव सिहोरा में एक नागिन द्वारा अपने नाग की मौत का बदला लेने के लिए नागिन द्वारा तीन लोगों को डस लिया, जिनमें मनोज नामक युवक की मौत हो गई और दो की हालत अब ठीक है। गांव वालों ने नागिन को पकड़कर मार दिया।

विज्ञापन

मनोज की पत्नी के भाई ने मार दिया था नाग
गांव सिहोरा निवासी मनोज की पत्नी दुर्गेश के पिछले महीने बेटी हुई थी। दो जुलाई को उसका नामकरण संस्कार हुआ था। मनोज की पत्नी का भाई सचिन निवासी छौंक जिला हाथरस आया था। उसे घर में सांप दिखाई दिया तो सचिन ने लाठी से उसे मार दिया। दूसरे दिन सचिन अपने गांव चला गया। चार दिन बाद घर के अंदर काले रंग की नागिन दिखाई दी। उसे देखते ही घर के अंदर खलबली मच गई। शोरगुल से नागिन घर के अंदर ही छिप गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नागिन की अनदेखी पड़ी भारी
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि नागिन को घर से बाहर इधर उधर घूमते हुए देखा लेकिन लोगों ने नजरअंदाज कर दिया। बुधवार की रात मनोज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर सो रहा था। गुरुवार सुबह लगभग चार बजे नागिन ने मनोज को डस लिया। मनोज के चीखने पर उसकी पत्नी जाग गई। नाग को देखते ही उसकी चीख निकल गई। इसके बाद झाड़ फूंक करने वाले बायगीरों को बुलाया। 

विज्ञापन

जयपुर के अस्पताल में गई मनोज की जान
बायगीरों द्वारा झाड़ फूंक की गई लेकिन मनोज की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन द्वारा मनोज को लक्ष्मी नगर स्थित भास्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां गम्भीर हालत होने पर जयपुर ले जाने की सलाह दी। पत्नी उसे जयपुर ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मनोज के बाद दिनेश और पप्पू को नागिन ने डसा 
शनिवार को मनोज के जीजा दिनेश निवासी भदनवारा मांट शोक व्यक्त करने आएं थे। परिवार वालों ने उन्हें रोक लिया। शनिवार की रात दिनेश एवं मनोज का बड़ा भाई पप्पू एक कमरे में चारपाई पर सो रहे थे और दोनों को उस नागिन ने डस लिया। नागिन के डसते ही घर के अंदर हड़कंप मच गया। गांव में खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीण एकत्रित हो गए और नागिन को लाठी डंडों से मार दिया। 

बुलाए गए झांड़ फूंक वाले
गांव नगौड़ा राय से झाड़-फूंक करने वालों को बुलाया गया। उनके द्वारा लगभग चार घंटे झाड़ फूंक की गई थाली बजाई गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजन व गांव वाले रविवार को उन्हें पानी गांव लेकर गए वहां बायगीरों द्वारा बड़ी मशक्कत से दोनों का इलाज किया गया तब जाकर दोनों सही हुए।

गांव वालों को झाड़ फूंक पर यकीन
मृतक के भाई राजू ने बताया कि अब दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। गांव वाले अभी भी झाड़ फूंक पर विश्वास करते हैं। गांव में अगर किसी व्यक्ति को सांप द्वारा काट लिया जाता है तो वह उसे तुरंत झाड़ फूंक करने वालों को बुलाकर थाली बजाई जाती है। 

सांप काटने के बाद एंटीवेनिन इंजेक्शन लगाना जरूरी
सांप के काटने के तुरंत बाद उस व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में ले जाना चाहिए। मरीज को एंटीवेनिन इंजेक्शन लगाया जाता है। यह इंजेक्शन चार एंटी स्नेक वेनम का मिश्रण है। वे सांप के जहर से जुड़कर काम करता है और शरीर पर उसके नुकसानदायक प्रभाव को नष्ट कर देता है। -डॉ. बिजेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रभारी सामूदायिक स्वास्थ केंद्र बलदेव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed