फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Implementing a single-window system for entrepreneurs is essential.

Mathura News: अब कोसीकलां में होगी जयंती की सभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Implementing a single-window system for entrepreneurs is essential.
नंदगांव। रालोद मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की सभा पहले नंदगांव में प्रस्तावित थी। अब पार्टी नेतृत्व ने इसे कोसीकलां स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। यह सभा अब 16 नवंबर को कोसीकलां की अनाज मंडी परिसर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

रालोद नंदगांव नगर अध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि यह परिवर्तन जिलास्तरीय सभा के रूप में कार्यक्रम के विस्तार और सुविधाजनक पहुंच को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि कोसीकलां मथुरा जनपद का प्रमुख नगर है, जहां आवागमन और पहुंचना नंदगांव की अपेक्षा अधिक आसान है, जिससे बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

चरण सिंह ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। रालोद कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सभा में आमंत्रित कर रहे हैं। रैली में मथुरा, छाता, गोवर्धन, बरसाना समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। अनाज मंडी को सजाने-संवारने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed