फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal encroachments on Vrindavan minor marked

Mathura News: वृंदावन माइनर पर अवैध कब्जों काे किया चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments on Vrindavan minor marked
वृंदावन। वृंदावन के लोगों का कंठ मीठे पानी से सींचने वाली वृंदावन माइनर पर हुए कब्जों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। ‘अमर उजाला’ द्वारा पिछले दिनों वृंदावन माइनर पर कब्जों की स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का डीएम ने संज्ञान लिया और उनके आदेश के बाद संयुक्त टीम ने वृंदावन माइनर पर हुए कब्जों के चिह्नांकन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सिंचाई विभाग ने गोपालगढ़ से लेकर रुक्मणी बिहार कालोनी तक अतिक्रमणों को चिह्नित किया। सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण करने वालों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सिंचाई विभाग के जेई पवन उपाध्याय, सींचपाल रतन सिंह आदि ने गोपालगढ़ से लेकर रुक्मणी बिहार तक अवैध कब्जा करने वालों के भवनों को चिह्नित किया है। विदित है कि वृंदावन माइनर पर गोपालगढ़ से लेकर वृंदावन के राजपुर तक लोगों ने कब्जा कर लिया। इससे माइनर का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

वृंदावन माइनर पर हुए कब्जे को लेकर सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। माइनर से कब्जों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलकित खरे, डीएम मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed