फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If you plan to travel from Vrindavan to Chhatikara in the evening, leave home two hours in advance.

Mathura News: शाम को वृंदावन से छटीकरा जाना है तो दो घंटे पहले घर से निकलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
If you plan to travel from Vrindavan to Chhatikara in the evening, leave home two hours in advance.
मल्टीलेवल पार्किंग के पास लगा जाम। संवाद
वृंदावन। अगर शाम के समय किसी काम से शहर से छटीकरा की ओर जाना है तो घर से कम से कम दो घंटे पहले निकलें वरना आपका कार्य बिगड़ सकता है। इस मार्ग पर आपको जगह जगह जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। वहीं प्रेम मंदिर से लेकर छटीकरा तक चार किमी की दूरी तय करने में ही करीब एक घंटे से अधिक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

प्रेम मंदिर से छटीकरा मार्ग पर शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लगी नजर आती हैं। लगभग हर दिन लगने वाले जाम से आम लोग झुंझलाने लगे हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए कई बैरियर भी जाम का कारण बन रहे हैं। इनसे जगह-जगह वाहनों की गति धीमी और मार्ग संकरा होने जाने से यातायात का दबाव बढ़ जाता है। शनिवार और रविवार को और बुरे हालात हो जाते हैं। चालकों द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर दिए जाने से समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


प्रेम मंदिर से छटीकरा तक रेंगते रहते हैं वाहन
प्रेम मंदिर पर अक्सर जाम लगा रहता है। वाहन चालक को मल्टीलेवल पार्किंग तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट तक समय लग जाता है। इसके बाद वैष्णो माता के मंदिर से लेकर हाईवे तक जाम लगा रहता है। इधर जाम से बचने के लिए लोग रुक्मिणी विहार होकर आते हैं तो केशव धाम चौकी के सामने जाम मिलने से चालक परेशान हो जाते हैं। यहां वाहन रेंगते चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क बनीं पार्किंग


जाम की एक बड़ी वजह सड़कों के किनारे खड़े वाहन भी हैं। बाजार और धार्मिक स्थलों के आसपास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर मंदिरों में दर्शन के लिए चले जाते हैं। इससे व्यस्त सड़कें और संकरी हो जाती हैं। दोपहिया, ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहनों की आवाजाही से हालात पूरी तरह बिगड़ जाते हैं।
---

यातायात व्यवस्था में आ रही समस्या को दूर किया जाएगा। इस संबंध में यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
संदीप सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed