फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If whiteness is seen in the pupil of children then it could be a tumor

Mathura News: बच्चों की पुतली में नजर आए सफेदी तो हो सकता है ट्यूमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
If whiteness is seen in the pupil of children then it could be a tumor
मथुरा। अगर बच्चे की आंख की पुतली में सफेदी है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह ट्यूमर का लक्षण हो सकता है। इसे रेटिनोब्लास्टोमा कहते हैं। आंखों में भैंगापन, तिरछापन और सूजन भी इसी के लक्षण हैं। जिला अस्पताल में हर माह ऐसे 20-30 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. धीरेंद्र कुमार के अनुसार वक्त रहते इलाज मिल जाए तो ये पूरी तरह ठीक हो जाता है। नजरअंदाज करने या देरी होने पर धीरे-धीरे इस तरह की स्थिति होने से आंख की रोशनी जा सकती है। उन्होंने बताया कि बच्चों में ल्यूकीमिया एवं लिंफोमा ज्यादा मिलता है। ये कीटनाशक, रसायन, वायरल संक्रमण व जेनेटिक वजहों से भी हो सकता है। इस तरह की दिक्कत होने पर पहले अभिभावकों को बच्चों की जांच कराने की सलाह दी जाती है। इसके बाद में उपचार होता है।
विज्ञापन

बताया कि सुबह लगातार तेज सिरदर्द और उल्टी होना इसका लक्षण है। अकारण बुखार, वजन कम होना, लगातार खांसी, सांस फूलना व रात में पसीना आना, खून की कमी, खून का रिसाव व हड्डियों में दर्द भी इसी तरफ संकेत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed