फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If someone slaps us, beat him four - Shankaracharya Swami Vasudevananda

अगर कोई हमें एक थप्पड़ मारे तो उसे चार मारो- शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
If someone slaps us, beat him four - Shankaracharya Swami Vasudevananda
वृंदावन (मथुरा)। बद्रीकाश्रम पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर हमें कोई थप्पड़ मारकर चला जाए और हम चुपचाप बैठे रहें ये अब नहीं चलेगा। वे शुक्रवार को दावनल कुंड स्थित गोस्वामी भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे लोग जो देश में अशांति और अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं, वह देश में शांति से रहें और सभी को शांति से रहने दें। मुस्लिम समाज इसी प्रकार से वारदातों को अंजाम देता है तो हिंदू समाज को भी उनसे डटकर मुकाबला करना चाहिए। बहुत दिन हो गए हमें शांति व्यवस्था को संभालते-संभालते। अगर यह लोग एक थप्पड़ हमें मारें तो उन्हें चार थप्पड़ मारो, तभी ऐसे लोग ठीक होंगे।
विज्ञापन

कानपुर और प्रयागराज में हुए दंगों पर उन्होंने कहा कि इन दंगों का जवाब प्रदेश सरकार ने सही प्रकार से दे दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपने बच्चों को धमकाकर रखता है आगे बढ़ने के लिए क्यों प्रेरित नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें डराकर मत रखिए बल्कि वर्तमान हालातों से उन्हें अवगत कराते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, जिससे बच्चे आगे चलकर देश और राष्ट्र का हित कर सकें। संतों और धर्मावलंबियों द्वारा बार-बार हिंदुओं को जागृत करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हिंदू समाज आलस्य के कारण जागृत नहीं हो पा रहा है। हिंदू समाज अगर अब जागृत नहीं हुआ तो बहुत देर हो जाएगी।
51 बटुक ब्राह्मणों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
वृंदावन (मथुरा)। दावानल कुंड स्थित गोस्वामी भवन में शुक्रवार को 51 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज द्वारा सभी बटुक ब्राह्मणों को गायत्री मंत्र की दीक्षा प्रदान की गई।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू समाज को एक होकर सनातन धर्म के सभी पर्वों को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि अति शीघ्र मुक्त हो और भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर वहां बनना चाहिए। इस अवसर पर श्याम सुंदर गोस्वामी, जुगल किशोर गोस्वामी, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed