फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If Sanatan survives, we will be able to go to temples and Shivalayas.

Mathura News: सनातन बचेगा तो हम मंदिर और शिवालय जा पाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
If Sanatan survives, we will be able to go to temples and Shivalayas.
कोसीकलां (मथुरा) राजमार्ग स्थित श्रीजी निकुंज काॅलोनी में चल रही शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। प्रख्यात कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि विश्व का कल्याण तभी होगा जब हम सनातन को बचाने वालों का साथ देंगे, तुम सनातन बचाने वालों के साथ खड़े रहो। यदि सनातन बचेगा तो हम मंदिर और शिवालय जा पाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने व्यासपीठ से संघर्षों से हार मान लेने वाले लोगों को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन को बचाने वालों के साथ हमें खड़ा होना होगा, जो राम का नहीं है, वह किसी काम का नहीं है। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण के जीवन में बहुत दुख आए, लेकिन उन्हें झेलकर ही वे राम और कृष्ण बन पाए। सुभाष चंद बासईयां, सौरभ अग्रवाल, दिलीप बासईया, रेनू अग्रवाल, दिनेश बठैनियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विनोद बाबा से मिले प्रदीप मिश्रा
कथा प्रवक्ता पं. प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुंचकर विनोद बाबा से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी और राधारानी के मंदिर में जाकर दर्शन किए। मंदिर के सेवायतों ने मिश्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक कमल किशोर वार्ष्णेय, विनोद जैन साथ थे। वहीं तालाबशाही स्थित महादेव मंदिर पर पहुंचने की सूचना पर काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। देर रात तक भीड़ वहां लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed