फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If more than 40 students are found studying in a classroom, action will be taken

Mathura News: एक कक्ष में 40 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते मिले तो होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
If more than 40 students are found studying in a classroom, action will be taken
मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के जिले में संचालित 135 विद्यालयों में अब किसी भी कक्षा के एक कक्ष में 40 से ज्यादा विद्यार्थी नहीं पढ़ सकेंगे। विषम परिस्थितियों में बोर्ड से अनुमति लेने के बाद विद्यार्थियों की अधिकतम संख्या 45 की जा सकती है, लेकिन इससे ज्यादा विद्यार्थी यदि कक्षों में बैठे मिले तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि बोर्ड ने अधिक छात्र संख्या होने से आने वाली दिक्कतों व पठन-पाठन व्यवस्था बेहतर किए जाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। उधर, विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूल संचालक जमकर मनमानी कर रहे हैं। एक-एक कक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पास-पास बैठा देते हैं।
विज्ञापन


इससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है। साथ ही पढ़ाई करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिटी कोऑर्डिनेटर ने कहा कि कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाओं के प्रत्येक सेक्शन में 40-40 विद्यार्थी ही बैठाए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा कक्ष 500 स्क्वायर फीट में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी 135 विद्यालयों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed