फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ice cream and cheese made from goat milk will be very tasty

Mathura News: बकरी के दूध से बनेगी आइसक्रीम और चीज होगी बेहद लजीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ice cream and cheese made from goat milk will be very tasty
बकरी के दूध से तैयार किया गया चीज
ज्योत्यवेंद्र दुबे
विज्ञापन

मथुरा। बकरी के दूध से बनी आइसक्रीम और चीज अब बेहद लजीज होगी। मखदूम स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों ने कड़ी मेहनत के बाद इसे तैयार किया है। पशुपालकों को प्रशिक्षण देने का काम भी संस्थान ने शुरू कर दिया है।

छोटे किसानों को बकरी पालन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार और केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान काम कर रहा है। नस्ल सुधार के साथ ही संस्थान बकरी से होने वाली आय को बढ़ाने के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में अब बकरी के दूध से चीज और आइसक्रीम तैयार की गई है। संस्थान के पीआरओ पुष्पेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक बकरी पालन का उद्देश्य केवल मीट तक ही सीमित था। दूध का प्रयोग भी लोग केवल बीमारी के दौरान ही करते थे। इसीलिए संस्थान ने दूध को प्रसंस्कृत कर उत्पाद तैयार किए हैं।
विज्ञापन


अनुसंधान संस्थान ने बकरी के दूध से आइसक्रीम और चीज तैयार किया है। वनीला, स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट फ्लेवर में बेहद लजीज आइसक्रीम तैयार की गई है। 80 एमएल आइसक्रीम की लागत 8 रुपये के करीब है। इसकी बाजारी कीमत अभी तय नहीं की गई है। इसी तरह मोजेरेला चीज, ब्लू चीज समेत अन्य कई प्रकार के चीज भी तैयार किए गए हैं। इसकी लागत 650 रुपये से 700 रुपये प्रति किलो है। हालांकि बाजार में अगर देखें तो चीज की कीमत पांच हजार रुपये किलो तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने बताया कि बकरी के दूध के औषधीय गुणों के बारे में सभी जानते हैं। ऐेसे में बकरी के दूध से तैयार आइसक्रीम और चीज भी औषधीय गुणों से भरपूर है। साथ ही ये उत्पाद युवाओं को भी अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इसके लिए संस्थान ने किसानों का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में ही किसानों को इसकी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। संवाद

दही और मिल्क पाउडर पर भी हो रहा काम
संस्थान बकरी के दूध से आइसक्रीम और चीज के साथ ही दही और मिल्क पाउडर पर भी काम कर रहा है। अलग-अलग फ्लेवर में दही और पाउडर तैयार किया जा रहा है। निदेशक ने बताया कि आइसक्रीम या चीज बनाने के लिए मशीन करीब एक लाख रुपये में उपलब्ध है। इससे जुड़कर बकरी पालन करने वाले किसान अपनी आय को और बढ़ा सकेंगे।

हाईवे पर काउंटर के लिए डीएम से की मांग
केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली समेत अन्य स्टाफ ने हाल ही में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने आगरा-मथुरा हाईवे पर एक काउंटर उपलब्ध कराने की मांग की है। इस काउंटर पर संस्थान द्वारा बकरी के दूध से तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जाएगा। इससे एक तरफ जहां लोगों में बकरी के दूध से बनने वाले पदार्थों के प्रति जागरूकता आएगी तो वहीं दूसरी तरफ इनकी मार्केंटिंग भी होगी।



बकरी के दूध से आइसक्रीम और चीज समेत कई अन्य उत्पादन तैयार किए जा रहे हैं। दोनों में ही अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध हैं। संस्थान द्वारा इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जल्द ही संस्थान इन उत्पादों को बाजार में भी उतारने की तैयारी कर रहा है। -डॉ. मनीष कुमार चेटली, निदेशक, केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed