फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   I was sleeping in my dream, Mopai Rang Darau Nandlal

मैं तौ सोये रही सपने में, मोपै रंग डारौ नंदलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
I was sleeping in my dream, Mopai Rang Darau Nandlal
वृंदावन। ब्रजमंडल में सवा महीने तक चलने वाले फाग महोत्सव का शुभारंभ वसंत पंचमी के दिन होली का डांड़ा गढ़ने के साथ हो जाता है। ब्रज के इतिहास में होली का त्योहार महापर्व के रूप में मनाया जाता है। ब्रज की होली का प्राचीन स्वरूप व इतिहास यहां के रसिक संतों और भक्तों की वाणियों में रचित है। यह कहना है साहित्यकार राधाकांत शर्मा का। उन्होंने बताया कि प्रख्यात भक्त कवि रसखान अपनी रचना में ब्रज में खेली जाने वाली होली को होरा कहकर संबोधित किया है, ‘जगत होरी ब्रज होरा, ऐसा देश निगोरा।’ संपूर्ण जगत में होली खेली जाती है अपितु ब्रजमंडल में होरा खेला जाता है।
विज्ञापन

यहां बरसाना, नंदगांव, गोकुल, महावन, बलदेव, बठैन, फालैन, मथुरा और वृंदावन आदि स्थानों पर भिन्न-भिन्न प्रकार की होली खेली जाती है। गोवर्धन के प्रख्यात कवि घासीराम जी ब्रजभाषा के जाने-माने कवि थे। उन्होंने ब्रज भाषा में होली के भजन, रसिया, कवित्त, सवैया आदि रचनाओं के माध्यम से ब्रज की होली का बखान किया है। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं। ‘जब ते धोखो देखें गयौ श्याम संग नाहें खेली होरी, मैं तौ सोये रही सपने में, मोपै रंग डारौ नंदलाल।’ इनके अलावा उनका सुप्रसिद्ध होली का भजन है। फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंदकिशोर। उन्होंने बताया कि घासीरम जी ने अपनी होली से संबंधित रचनाओं से ब्रज में खेली जाने वाली होली को एक उच्च स्तर प्रदान किया है।
विज्ञापन

ब्रज के प्रख्यात रासाचार्य स्वामी मेघश्याम शर्मा ने भी ब्रज की होली पर आधारित कई रसियाओं का लेखन किया, जो कि विश्वप्रसिद्ध हैं। जिन्हें कि ब्रज में होने वाली रास मंडलियों में कृष्णलीलाओं में अभी भी गाया जाता है, जो कि इस प्रकार हैं, ‘खातिर करलै नई गुजरिया, रसिया ठाड़ो तेरे द्वार, होरी सौ त्योहार मनायलै नारि हवेली पै।’ ब्रजभाषा में रचित होली के रसियाओं में यहां भिन्न-भिन्न प्रकार से खेली जाने वाली होली का विस्तार से वर्णन है। यहां खेली जाने वाली होली का आनंद बच्चों से लेकर बूढ़े भी बड़े ही चाव से लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed