फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   I beat up

महिला को पीटकर वेटरनेरी विवि के बाहर फेंका

Fri, 30 Aug 2019 08:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
I beat up
मथुरा। मथुरा-आगरा मार्ग पर वेटरनेरी विवि के गेट के बाहर पेड़ के सहारे बदहवास हालत में एक महिला मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने मथुरा छावनी स्टेशन से अगवा करके जेठ, देवर और दो अज्ञातों के मारपीट कर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना फरह के गांव झंडीपुर निवासी चंद्रपाल से कासगंज के होडलपुर पर निवासी यशोदा का करीब छह माह पहले विवाह हुआ था। विवाहिता ने दहेज और दुष्कर्म का मुकदमा पति समेत ससुरालीजनों पर थाना फरह में दर्ज करा दिया। महिला का आरोप है कि सीओ रिफाइनरी से मिलकर वह मथुरा छावनी स्टेशन कासगंज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

जेठ, देवर और दो अज्ञात उसे कार में अगवा करके ले गए। उसके बाद मारपीट करके उसे फेंक गए। उसे होश नहीं था। सदर बाजार पुलिस ने महिला को बदहवास हालत में वेटरनेरी विवि गेट के पास पेड़ के सहारे मिली। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुंदर कसाना ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed