फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Husband was murdered along with lover

Mathura News: प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Husband was murdered along with lover
मथुरा। लक्ष्मीनगर में 3 मई की रात घर में सो रहे युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी आरोपी युवक के घर किराये पर रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने प्यार की राह में रोड़ा बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि 4 मई की सुबह थाना गोविंद नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि बिड़ला मंदिर क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बेड के नीचे पड़ा था और उसके गले में पीले रंग का दुपट्टा बंधा हुआ था। जांच के पहले ही दिन पुलिस को मृतक की पत्नी नीतू सैनी (25) के बयान संदिग्ध लगे। उसने बताया कि वह कमरे में सो रही थी सुबह देखा तो पति मृत पड़े थे। पुलिस ने मृतक सिकंदर उर्फ हीरा सैनी के भाई प्रहलाद सैनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटना आया तो पुलिस का शक यकीन में तब्दील हो गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सिंकदर के घर पर मकान मालिक गौरव उर्फ डेविड का आना जाना लगा रहता था। इसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा भी होता था। पुलिस ने महिला के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो पता चला कि वारदात वाले दिन उसने सबसे ज्यादा फोन गौरव को किए थे। इसी से पुलिस को दोनों पर शक गहरा गया। सोमवार को पुलिस ने गौरव व नीतू को पीएमवी काॅलेज के पास हनुमान मंदिर से पकड़कर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।
विज्ञापन

छोले-कुल्चे की ढकेल लगाता था सिकंदर
सिकंदर की शादी चार साल पहले सदर क्षेत्र की रहने वाली नीतू से हुई थी। इनके एक बेटा है। शादी के एक साल बाद ही वह परिवार से अलग हो गया था और गौरव के घर किराये पर रहने लगा। वह बिरला मंदिर के पास छोले-कुल्चे की ढकेल लगाता था। गौरव हर माह का किराया लेने सिकंदर के घर आता था। इसी दौरान उसकी नीतू से नजदीकियां बढ़ गई। इसकी जानकारी होने पर सिकंदर का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। ऐसे में पति को रास्ते हटाने के लिए नीतू ने गौरव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

वारदात वाले दिन क्या किया
नीतू ने सिकंदर की हत्या की साजिश रचकर 3 मई को वारदात को अंजाम देना तय किया। इसके लिए दिन में उसने कई बार गौरव को फोन किए। इसका रिकाॅर्ड नीतू के मोबाइल फोन से मिला है। नीतू ने बताया कि रात आठ बजे के करीब खाना खाकर वह परिवार के साथ सो गई। इसके बाद फोन कर गौरव को बुलाया और सोते हुए पति का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर शव के पास सोई रही
सिकंदर की हत्या के बाद गौरव चला गया। नीतू को इसकी जरा भी ग्लानि नहीं थी। वह रात भर पति के शव के पास सोई रही और सुबह पुलिस को सूचना देकर आत्महत्या की कहानी रच दी।


पति की हत्या के लिए दिया दुपट्टा
थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि रात में जब सिकंदर सो गया तो पत्नी ने मोबाइल पर बात की और दरवाजा खोलकर गौरव को घर के अंदर प्रवेश कराया। इतना ही नहीं पति की हत्या के लिए अपना दुपट्टा तक दिया। दोनों ने मिलकर सिकंदर का गला घोंटकर मौत के घाट उतारा।



खुलासे के लिए पुलिस ने कई युवकों को उठाया
वारदात का खुलासा करने के पुलिस ने क्षेत्र के करीब एक दर्जन युवकों को उठाया। नीतू के मोबाइल में जितने भी नंबरों से कॉल आई और गई उन्हीं को उठाकर विवेचना का हिस्सा बनाया। पूछताछ के दौरान वारदात में उनकी भूमिका सामने नहीं आई तो छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed