{"_id":"6925b090eb2ccd3ae004cd0e","slug":"husband-shot-and-killed-his-wife-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जंगल में मिली थी खून से लथपथ महिला...पति ने इसलिए उतारा माैत के घाट, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जंगल में मिली थी खून से लथपथ महिला...पति ने इसलिए उतारा माैत के घाट, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
Tue, 25 Nov 2025 07:05 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 25 Nov 2025 07:05 PM IST
सार
खून से लथपथ महिला जंगल में मिली थी। महिला को उसके पति ने ही गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी पति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत धौरेरा के जंगल में महिला की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीओ सादर संदीप कुमार ने बताया कि थाना गोविंद नगर के जगन्नाथपुरी निवासी खुशी पांच दिन पूर्व धौरेरा के जंगल में घायल अवस्था में मिली थीं। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के सिर में गोली लगी थी। जांच में महिला के पति थाना गोविंदनगर महाविद्या कॉलोनी निवासी सूरज शर्मा द्वारा गोली मारने का मामला निकल कर आया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हुई थीं। थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को अल्हैपुर के पास जंगल से आने वाले कच्चे रास्ते पर बने मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सूरज शर्मा ने बताया कि वर्ष मार्च 2020 में उसका प्रेम विवाह खुशी अग्रवाल के साथ हुआ था।
विज्ञापन
शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उनके वैवाहिक जीवन में कलह शुरू हो गई। दोनों के बीच लगातार लड़ाई-झगड़ा और कहासुनी होती रहती थी। उसकी पत्नी खुशी अग्रवाल उस पर जबरदस्ती तलाक लेने का दबाव बना रही थी, जबकि वह खुद तलाक देने का इच्छुक नहीं था।
सूरज ने बताया कि कुछ दिन पहले खुशी ने जबरदस्ती उससे तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। तलाक के बाद भी उसने सुलह-समझौते का प्रयास जारी रखा, लेकिन जब खुशी नहीं मानी, तो उसने बदले की भावना में यह फैसला ले लिया।