{"_id":"66c65e61468398a132087e5d","slug":"husband-kept-screaming-wife-hanged-herself-mathura-news-c-369-1-mt11005-117355-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पति चीखता रहा, पत्नी लटक गई फंदे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पति चीखता रहा, पत्नी लटक गई फंदे पर
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक में कमरे का दरवाजा बंद कर महिला फंदे पर लटक गई। पति उसने रोकने के लिए मनुहार करता रहा। बात न बनी तो उसने दरवाजा तोड़ा। तब तक पत्नी फंदे पर लटक चुकी थी।
यह वाकया 14 अगस्त का है। बुधवार को महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
गाजियाबाद की विवेकानंद काॅलोनी की रहने वाली 25 वर्षीय प्रीति राजपूत की शादी वर्ष 2018 में गोविंद नगर बी ब्लाक निवासी प्रतीक के साथ हुई थी। 14 अगस्त को प्रतीक और प्रीति में विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। प्रतीक के अनुसार उसने कमरे की खिड़की को खोलकर पत्नी को देखा और दरवाजा खोलने की कहने लगा। मगर, पत्नी ने फंदा लगाकर लटक गई। उसने दरवाजा तोड़कर पत्नी को फंदे से उतारा और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर गोविंद नगर देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रीति के पीहर पक्ष के लोग भी आ गए। मंगलवार शाम को तबीयत अचानक खराब हो गई और रात साढ़े नौ बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रीति एक बेटे और एक बेटी की मां थी। इंस्पेक्टर के अनुसार, अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।