फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   husband and wife arrested for illegally sending people abroad

Mathura News: अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
husband and wife arrested for illegally sending people abroad
वृंदावन। अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में पंजाब पुलिस ने दबिश देकर सुनरख मार्ग स्थित हरे कृष्णा आर्चिड के फ्लैट से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पिछले दो माह से भागे कबूतरबाजी करने वाले दंपति की गिरफ्तारी से सोसायटी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पंजाब के पटियाला निवासी सौरभ गुप्ता और उनकी पत्नी प्रगति गुप्ता वृंदावन में रहकर कबूतरबाजी का धंधा कर रहे थे। ये अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजते थे। इसके एवज में लाखों रुपये वसूलते थे। पिछले दो माह से दंपति की तलाश कर रही पंजाब के मलेर कोटला पुलिस टीम ने सुनरख मार्ग स्थित हरेकृष्ण ऑर्चिड के बी ब्लॉक के फ्लैट 812 में दबिश दी। यहां पिछले ढाई साल से रहकर कबूतरबाजी कर रहे पति-पत्नी को को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान मलेर कोटला के पुलिस क्षेत्राधिकारी मानवजीत सिंह सिंधु फोर्स के साथ मौजूद थे। दंपति के साथ उनके साथ दो बच्चे भी रहे थे। तीन गाड़ियों में दबिश देने पहुंची पंजाब पुलिस की कार्रवाई से सोसायटी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि सौरभ गुप्ता और प्रगति गुप्ता लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का काम करते थे। इसी साल जनवरी में थाना मलेर कोटला में इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तभी से पंजाब पुलिस इनकी तलाश में थी। ये लोग गले में कंठी और धार्मिक पहनावे के साथ वृंदावन में रहकर अवैध कार्य कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस उनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विदेश जाने का ख्वाब बढ़ा रहा कबूतरबाजी

पंजाब में विदेश जाकर कमाने, वहां बसने या फिर देश लौटने का किस्सा नया नहीं है। पंजाब से विदेश जाने वालों की संख्या में खासी तेजी आई है। किसी अमीर देश की नागरिकता या वहां स्थायी रूप से रहने का जुगाड़ पैसे के बल पर करना असंभव नहीं है। पंजाब के अधिकांश लोग कनाडा जाते हैं और दूसरे नंबर पर अमेरिका। उन्हें जब विदेश जाने के लिए वीजा नहीं मिलता है तो वे एजेंट्स के चक्कर में पड़ जाते हैं। एजेंट उन्हें अवैध तरीके से विदेश भेजने का जुगाड़ करते हैं। इसके लिए वह कोड यूज करते हैं कि कबूतरबाजी से भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed