फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hurt by the beating of in-laws, the young man gave his life

Mathura News: ससुरालीजनों की पिटाई से आहत युवक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the beating of in-laws, the young man gave his life
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के पालीखेड़ा स्थित रोहिणी इंक्लेव में एक बंद कमरे में फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार ससुरालीजनों की पिटाई से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रोहिणी इंक्लेव निवासी धर्मेंद्र सोलंकी (25) पुत्र नानक चंद शुक्रवार सुबह जब कमरे से बाहर निकलकर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर फंदे से युवक का शव लटका हुआ था। परिजनों शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजनों ने लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। जिंदा होने की आस में वह युवक को जिला अस्पताल लाए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृत युवक के पिता नानक चंद ने बताया कि 31 मई को धर्मेंद्र के आगरा स्थित टेडी बगिया निवासी ससुरालीजन आए थे। ससुरालीजन और धर्मेंद्र के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उन्होंने धर्मेंद्र की पिटाई लगा दी। साथ ही उसकी पत्नी को व जेवर भी साथ ले गए। वह इसकी शिकायत करने हाईवे थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने दिन में आने की कहकर वापस कर दिया। बृहस्पतिवार को भी वह थाने गए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। ससुरालियों द्वारा पिटाई लगाने से आहत होकर बेटे ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया कि धर्मेंद्र की शादी 2017 में आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी साखी उर्फ मोना पुत्री लक्ष्मीनारायण के साथ हुई थी। एक चार वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ उमेशचंद्र त्रिपाठी का कहना है कि परिजनों ने जो तहरीर दी है उसके आधार पर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिटाई की घटना के दो दिन बाद पीड़ित शिकायत लेकर आए थे, लिखित में देने को कहा था लेकिन बिना दिए ही चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed