फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   huriyarin taking healthy food for holi

लट्ठ चलाने को सेहत बना रहीं बरसाने की हुरियारिनें

Mon, 20 Feb 2017 11:55 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 20 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
huriyarin taking healthy food for holi
लठामार होली
एक घंटे तक बिना रुके लट्ठ चलाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन लठामार होली में बरसाना की हुरियारिनें यह कमाल दिखाएंगी। इसके लिए वह तैयारी कर रही हैं। दूध और बादाम का सेवन किया जा रहा है। हलवा, फल और जूस सुबह शाम लिया जा रहा है। इन तेरह दिनों में यह अपनी सेहत बनाएंगी।
विज्ञापन


बरसाना की महिलाओं को लठामार होली का साल भर इंतजार रहता है। इंतजार हो भी क्यों नहीं। एक दिन यही तो होता है जब वह गोपी स्वरूप में नंदगांव के कृष्ण स्वरूप ग्वालों के संग होली खेलती हैं। नंदगांव के हुरियारों पर लट्ठ बरसाया जाता है। 50 मिनट से भी ज्यादा वक्त लट्ठ चलता है। अब यह बिना अभ्यास के भी मुमकिन नहीं है। ताकत भी लगती है।
विज्ञापन


रजनी गोस्वामी का कहना है कि लठामार होली से पहले सेहत बनाने वाली चीजों का प्रयोग होता है। दूध, हलवा, बादाम, फल और जूस लिया जाता है ताकि वह बगैर रुके लट्ठ चला सकें। इंदु गौड़ का कहना है कि पहले तो बहुत तैयारियां हुआ करती थीं। हर घर में महिलाएं एक महीना पहले से दूध और घी का प्रयोग बढ़ा दिया करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी तैयारियां तो करनी ही पड़ती हैं। नेहा गोस्वामी का कहना है कि बगैर अभ्यास कुछ संभव नहीं है। लाठी वही चला सकता है जिसने प्रैक्टिस की होती है। खानपान पर भी ध्यान दिया जाता है ताकि बिना रुके नंदगांव के हुरियारों पर लट्ठ चला सकें। जो भी नई बहुएं हैं और पहली दफा होली खेलेंगी उन्हें बाकायदा होली के बारे में बताया जा रहा है। बरसाना की होली का पूरा इतिहास इन्हें पढ़ाया जाता है।


नंदगांव की महिलाएं भी जुटी तैयारियों में
बरसाना के बाद नंदगांव में भी लठामार होली होती है। इसमें शामिल होने के लिए बरसाना के लोग पहुंचते हैं। खूब रंग और गुलाल उड़ता है। यहां हुरियारिनें नंदगांव की होती हैं जबकि हुरियारे बरसाना के होते हैं। बड़ी संख्या में लोग होली को देखने के लिए पहुंचते हैं। नंदगांव की शांति देवी, पुष्पा देवी और गायत्री ने बताया कि नंदगांव में होने वाली लठामार होली की तैयारियां की जा रही हैं। महिलाएं इस समय पौष्टिक आहार ले रही हैं ताकि लगातार लाठी चलाने के लिए ताकत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed